लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह राहुल गांधी की फोटो वाला पोस्टर लगाया गया है। 19 साल तक सोनिया गांधी की तस्वीर वाला पोस्टर लगा था।
बता दें कि राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने के लिए अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का फॉर्मूला अपनाया है। कांग्रेस प्रमुख पिछले हफ्ते दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
राहुल गांधी ने साप्ताहिक बैठकों में हिस्सा लेने की शुरुआत की है। इससे पहले उनकी दादी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जनता दरबार लगाया करती थीं। राहुल गांधी हर सप्ताह एक घंटे का वक्त निकाला करेंगे।
loading...