लखनऊ:बनारस में बसपा में नए जिलाध्यक्ष को लेकर घमासान शुरू हो गया है। रविवार को पहड़िया स्थित मंडल कार्यालय पर आयोजित बैठक में जमकर बवाल हुआ।
कोआर्डीनेटर डॉ. रामकुमार कुरील की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हाथापाई हुई। कुर्सिंयां और ईंट-पत्थर तक फेंके गए। कार्यकर्ता फिर से दीपचंद चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। आधे घंटे से अधिक देर तक चले हंगामे को पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। बसपा को पहड़िया स्थित अशोक नगर में पार्टी कार्यालय है।
अभी कुछ दिन पहले बसपा सुप्रीमो ने वाराणसी, इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल के कोआर्डीनेटर पद से बसपा के सांसद मुनकाद अली को हटाने के बाद डॉ. रामकुमार कुरील को जिम्मेदारी दी गई है।
loading...