बॉलीवुड के धांसू कपल रणवीर सिंह और दीपिका पाडुकोर की शादी की ड्रेस देखने के लिए उनके फैन बेताब होंगे। आज हम आपको कुछ स्पेशल फोटोज से बता रहे हैं इस ग्रैड शादी और दीपवीर के गेटअप से जुड़ी बातें।
आपको तो पता ही होगा की इटली के लेक कोमो में यह ग्रैंड शादी सम्पन्न हुई है। कोंकणी रीति रिवाजों से दीपवीर की 14 नवंबर को शादी हो गई।
रणवीर और दीपिका ने पहनी ये ड्रेस
रणवीर और दीपिका ने पारंपरिक ड्रेस पहनी है। रणवीर ने जहां व्हाइट शेरवानी पहनी वहीं दीपिका साउथ इंडिया ब्राइड के गेटअप में नजर आईं। वह भी व्हाइट साड़ी में थीं। दीपिका ने बन को व्हाइट कलर के गजरे से कवर किया है।
महंगे फूलों से सजा था मंडप
इन ग्रैंड शादी में सब कुछ स्पेशल था। मंडप को व्हाइट कलर के बहुत महंगे फूलों से सजाया गया था। तकरीबन 8000 फूलों से पूरे वेन्यू पर डेकोरेशन की गई थी।
loading...